झांसी, फरवरी 22 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत गुजरे शुक्रवार को टापू पर फसल देखने जाते वक्त ट्यूब की हवा निकलने से अधेड़ डूब गया था। वहीं एसडीआरएफ व पुलिस की करीब 50 घंटे चले कड़े रेक्स्यू के बाद उसका शव डोंगरी बांध के पानी से बरामद किया गया। जिसे देख परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रामपुरा निवासी हरदास (55) किसान थे। उनका खेत डोंगरी बांध पर बने एक टापू पर है। शुक्रवार को वह घर से खेत पर ट्यूब के सहारे जा रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर अचानक हवा निकल गई। जिससे वह पानी में डूब गए। सूचना पर रक्सा थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचे। रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोरों की मदद ली। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची। सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नदी में नाव उतारी गई। गोताखोरों की मदद ली गई। लेकिन, देर शाम उनका कह...