बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- साहेबपुरकमाल। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण सेतु के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बाइक तीन युवकों को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुंगेर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगररौडा निवासी सुभाष पासवान के 27 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, जमालपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर वार्ड संख्या 35 निवासी विनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार व चंद्रशेखर यादव के 25 वर्षीय पुत्र सोनू राज उर्फ दीपक कुमार के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक स्मैक के साथ मुंगेर की ओर से आ रहे हैं। तब पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तीनों स्मैक के साथ रंगेहाथ पकड़े गए। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया।

ह...