लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एकेटीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ने 25 से 31 मार्च 2025 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। कुलपति प्रो. जे.पी. पांडे के निर्देशन में हुए इस शिविर में 50 स्वयंसेवकों ने ग्राम दुर्जनपुर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में टीबी मुक्त भारत, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और योग के लाभ जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण से जोड़ना था। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. ओ.पी. सिंह, समन्वयक डॉ. एस.एन. मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरजू गुप्ता और डॉ. गौरव राय सहित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.