सोनभद्र, दिसम्बर 31 -- डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सीमेंट वर्क्स सीएसआर के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को आदित्य वैलनेस सेंटर पर 50 महिलाओं में सुपोषण किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चोपन, विंध्या लेडीज क्लब की अध्यक्षा प्रिया हिवरेकर, प्राची जैन और पूजा जोशी ने महिलाओं में किट का वितरण किया। उन्होंने महिलाओं को जानकारी दी कि गर्भावस्था के दौरान खाद्य विविधता बहुत महत्वपूर्ण है। अल्ट्राटेक द्वारा प्रदान किया जा रहा यह सुपोषण किट गर्भावस्था के दौरान पोषण की जरूतों को पूरा करेगा। संचालन सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डा. शशांक, डा. हिमांशु, शालिनी, बृजेश सिंह, ओम जायसवाल, मटुकधारी, अनूप श्रीवास्तव, मंजूर खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...