बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता बांदा विकास प्राधिकरण व नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को छावनी रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। ईओ ने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठान में यदि 50 किलो से ज्यादा कचरा निकलता है तो इसका निस्तारण खुद संचालक कराएं। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। वहीं बीडीए सचिव मदन मोहन वर्मा ने सभी व्यापारियों से मैरिज हाल, विवाह घर, होटल के मानचित्र स्वीकृत कराने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सीएफओ डॉ. मतलूब हुसैन, एई आरपी यादव, जय प्रताप सिंह राणा और अभिषेक वर्मा, ईओ नगर पालिका श्रीचंद चौधरी सहित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज जैन,मनीष श्रीवास्तव, बृजेंद्र पटेल, नवनीत तिवारी, रोहित जैन, सौरभ, पंकज गुप्ता, मोहम्मद वसीम, सौरभ अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.