इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा, संवाददाता। वैदपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव करीब 50 किलोमीटर दूर लवेदी क्षेत्र में नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर रिपोर्ट को लेकर वार्ड ब्वॉय पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव निवासी 14 वर्षीय मोहिनी पुत्री आकाश बाबू 14 फरवरी की शाम अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने वैदपुरा थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना ...