महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज नए वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ 71 लाख से शहर में विकास कार्य करेगी। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया गया। सदन ने होली के बाद टैक्सी स्टैंड, पोखरियों और शौचालयों का नीलामी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता मेंबोर्ड बैठक हुई। प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि पढ़कर बोर्ड बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद बोर्ड के एजेंडा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 करोड़ 71 लाख 80 हजार आय और व्यय प्रस्तुत किया। इसे सदन ने सर्व सम्मति से पास कर दिया। सभासदों ने कहा कि स्वकर प्रणाली लागू होने से शहरवासियों को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त भार कम हो जाएगा। शिवनगर वार्ड सभासद महेंद्र गुप्ता ने होली के बाद टैक्सी स्टैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.