कुशीनगर, जनवरी 17 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत सौनहा गांव में लगाए गए कैम्प में बिजली निगम के कर्मचारियों ने 50 बकाएदारों का कनेक्शन काटा। वहीं राहत योजना में विद्युत बिल जमा करने हेतु 40 उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी किया गया। विकास खण्ड के गांव सौनहा में रामकोला उपखण्ड के एसडीओ चंदन सिंह व अवर अभियंता अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। एसडीओ ने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना के द्वितीय चरण में उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी तथा मूलधन में 20 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर समय रहते अपना बकाया विद्युत बिल जमा करें और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचें। कैंप में हामिद अली, संतोष खरवार, पवन कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.