देहरादून, नवम्बर 14 -- ओल्ड बुचड़ी गढ़ी कैंट में आयोजित शिविर में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन,भूकंप से सुरक्षा, बाढ़ आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड एवं डीएम के निर्देश के बाद चमोली के 50 एनसीसी कैडेट्स को 14 से 20 नवंबर तक ओल्ड बुचड़ी गढ़ी कैंट में आपदा प्रबंधन की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005 आपदाओं से तैयारी, भूकंप से सुरक्षा, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़, सूखा की जानकारी, फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। कैडेट्स को केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल डिजास्टर की जानकारी, रोड सेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.