मुरादाबाद, फरवरी 22 -- सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में हुई। संस्था के सदस्य घनश्याम सिंह चौहान ने नारी के महत्व और शक्ति को समझाया। कहा कि नारी शक्ति गृह प्रबंध तथा रिश्ते-नाते की कला में विशेषज्ञ होती है। उन्होंने बताया कि आजकल जेनरेशन गैप की वजह से रिश्ते खत्म हो रहे हैं। मोबाइल भी इसके लिए जिम्मेदार है। संस्था के महासचिव एसपी सिंह ने समाज सुधारक तथा समरसता के संवाहक संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विचार रखा। संस्था के तीन सम्मानित सदस्य सुरेंद्र कुमार महाजन, राजेंद्र अग्रवाल व राजवीर सिंह को उनकी 50वीं वैवाहिक वर्ष के उपलक्ष्य में उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष डीके गुप्ता, एसपी सिंह, सुशील यादव, जेके गोयल, अक्षेंद्र नाथ सारस्वत, मंजू रस्तोगी, मीना शर्मा, हरपाल सिंह आदि मौज...