जौनपुर, मार्च 23 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से शनिवार को अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र उन्नत ग्राम योजना के तहत डोभी ब्लाक के जरासी गांव में एक दिवसीय किसान वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें 50 अग्रणी किसानों को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह एवं सुभाष पालेकर कृषि के बहुचर्चित कृषक रुद्र प्रताप सिंह का सम्मान किया गया। संवाद में केंद्र के कृषि अनियन्त्रण वैज्ञानिक ई बरुन कुमार ने योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। जायद में उन्नत खेती के तरीकों पर व्याख्यान दिया। मृदा वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने मृदा स्वास्थ्य की बेहतरी के उपायों के बारे में व्याखान दिया। पशु...