नई दिल्ली, फरवरी 14 -- मार्केट में 50, 55 और 65 इंच के नए टीवी की एंट्री हुई है। ये टीवी Hisense की M7 Mini-LED TV सीरीज के हैं। कंपनी ने इन टीवी को यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च किया है। 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 278 डॉलर (करीब 25,175 रुपये) है। वहींस 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 298 डॉलर (करीब 27 हजार रुपये) है। ये दोनों वेरिएंट के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में कंपनी Hi-QLED Color टेक्नोलॉजी के साथ तगड़ा डिस्प्ले दे रही है। दमदार ऑडियो के लिए इनमें डॉल्बी साउंड भी दिया गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इन टीवी के फीचर्स के बारें में।फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स नई M7 सीरीज में कंपनी 3,840 x 2,160 पिक्सल रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K UHD...