नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। राज्य कर उपायुक्त राजेश कुमार द्विवेदी को 5.95 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) मामले में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में पाया गया कि राजेश कुमार ने सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती के दौरान गंभीर अनियमितताएं की थीं। उन पर आरोप है कि गोरखपुर में सहायक आयुक्त पद पर रहने के दौरान उन्होंने तिवारी इंटरप्राईजेज, दिनेश इंटरप्राईजेज और हिमांशु ट्रेडर्स को पंजीयन जारी करने के मामलों में जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, घोषित व्यापार स्थल के पते पर ये फर्में मौजूद नहीं थीं। बावजूद इसके, राजेश कुमार ने इनका पंजीकरण देरी से निरस्त किया। परिणामस्वरूप, संबंधित फर्मों ने बोगस आईजीएसटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.