गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता पंचायत निधि से करोड़ों रुपये निकालने के मामले में दोषी पाए गए प्रशासकों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने 32 पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। जवाब न मिलने पर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि प्रधानों के कार्यकाल खत्म होने और 2020 में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासकों ने मनमानी करते हुए 5.94 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पंचायत निधि से निकाल ली। इनमें से अधिकांश प्रशासकों ने जांच अधिकारियों को न तो खर्च का विवरण दिया और न ही उनके पत्रों का जवाब। पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर अप्रैल 2024 में जिलाधिकारी ने सीडीओ संजय मीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.