रुद्रपुर, जनवरी 3 -- सितारगंज। पुलिस ने 5.45 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार की रात को गांव वार्ड नं-12 बाईपास कॉलोनी निवासी अफसर को पुलिस ने गांव गौठा को जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल से 5.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वार्ड नंबर 12 निवासी चांद मोहम्मद ने उसे स्मैक का पैकेट किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए दिया था। उसी के इंतजार में वह पैकेट लेकर जंगल में खड़ा था। बताया कि पैकेट डिलीवर करने के एवज में उसे एक हजार रुपये मिलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...