देहरादून, दिसम्बर 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता 5/11 गोरखा राइफल्स (बोगरा) के सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों ने रविवार को बोगरा दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। संतोला देवी मार्ग स्थित एक होटल हुए कार्यक्रम में बटालियन से जुड़े तमाम पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले शौर्य और बलिदान को याद किया गया। सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने घघोड़ा में बटालियन के बलिदानी सैनिकों की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बटालियन में बिताए गए अपने पुराने दिनों की यादों को साझा किया, जिससे एक बार फिर उनके बीच का पुराना सौहार्द जीवंत हो उठा। पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कप्तान टीडी भूटिया ने कहा कि पलटन का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। वीरता पदक विजेता...