बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- 5 हजार लोगों को मंत्री व सांसद ने बांटी मच्छरदानी राजगीर के बरहारी गांव में लोगों को डेंगू से बचने की दी जानकारी कहा कि मच्छर जनित बीमरियों से बढ़ता है संक्रमण फोटो : राजगीर मंत्री श्रवण : राजगीर के बरहारी गांव में रविवार को मच्छरदानी देते ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के बरहारी गांव में रविवार को पांच हजार 50 बीपीएल परिवार के लोगों को ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मच्छरदानी बांटी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से संक्रमण बढ़ने की काफी आशंका रहती है। इसलिए मच्छरों से बचने के लिए इसका उपयोग अवश्य करें। इससे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां नहीं होंगी। बरहारी स्थित रा...