बगहा, दिसम्बर 13 -- योगापट्टी। नवलपुर थाने पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 सौ 10 ग्राम गांजा बरामद कर खैरटिया निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सेमरी चौक के यात्री शेड के समीप चटकल मुख्य सड़क पर वाहन जांच कर रही थी। उसी दौरान उक्त युवक पुलिस को देख वापस बाइक घुमाकर भागने लगा।उक्त युवक को भागता देख पुलिस को शक हुआ जिसपर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।जहां जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने उक्त युवक के बाइक के डिकी में 5 सौ 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया।तस्कर ने गांजा को प्लास्टिक की झोला में रख बाइक के डिकी में रखा था।बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश...