गोड्डा, फरवरी 15 -- झारखंड में एक आदमी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने देवर के साथ करीब 5 साल से अवैध संबंध था। महिला अपने देवर से शादी करना चाहती थी। महिला ने शादी की राह में रोड़ा बन रहे अपने पति को हटाने के लिए देवर के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया था। झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार को पुलिस ने अपने देवर के साथ अवैध संबंध रखने वाली एक महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को इस मामले में भाड़े के दो हत्यारों को गिरफ्तार किया था। जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में 32 साल के एक आदमी की 27 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।देवर अभी फरार है इस सनसनीखेज मामले में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आजा...