नई दिल्ली, फरवरी 21 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित 87वें सीआरपीएफ दिवस परेड के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत से नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि अगर भारत नक्सलियों से मुक्त हो सकता है, तो वह घुसपैठियों से भी मुक्त हो सकता है। अगले 5 वर्षों में अवैध प्रवासियों को न केवल मतदाता सूची से बल्कि देश से भी निकाल दिया जाएगा। शाह ने कहा कि सरकार की ओर से तय की गई इस समय सीमा के भीतर नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य प्राप्त हो रहा है। CRPF और कोबरा बल के जवानों की सराहना करते हुए शाह ने बताया, 'इन बलों ने जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं को शून्य करने, मणिपुर में जातीय हिंसा को नियंत्रित करने और मात्र तीन वर्षों में माओवादियों की कमर तोड़ने ...