नई दिल्ली, फरवरी 19 -- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एबीबी इंडिया लिमिटेड की प्रॉफिटैबिलिटी दिसंबर 2025 तिमाही में ऊंची इनपुट और लेबर कॉस्ट की वजह से दबाव में रही है। दिसंबर 2025 तिमाही में एबीबी इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.7 पर्सेंट बढ़कर 3557 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 पर्सेंट घटा है। दिसंबर 2025 तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 433 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 528 करोड़ रुपये था। एबीबी इंडिया लिमिटेड का इबिट्डा 17 पर्सेंट घटकर 545.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 19.5 पर्सेंट से घटकर 15.3 पर्सेंट पहुंच गया है। 5 साल के हाई पर ऑर्डरचौथी तिमाही में एबीबी इंडिया लिमिटेड (ABB India) के ऑर्डर 52 पर्सेंट बढ़े हैं, जो कि 5...