बुलंदशहर, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र में नहर से निकाल कर सड़क पर डाली गई सिल्ट हादसों का कारण बन रही है। गांव भड़काऊ में सड़क हादसे में 5 वर्ष के बालक की मौत हो गई। परिवार देवी की जात लगाने को नगरकोट जा रहा था और गांव में शोभायात्रा के बाद सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक सवारी पर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ निवासी रिंकू का परिवार देवी की जात लगाने के लिए नगरकोट जा रहा था और गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। परिजनों ने बताया कि शोभायात्रा के बाद रवाना होने के लिए खाना खाने के बाद गाड़ी में बैठने की तैयारी की जा रही थी। मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ थी। इस दौरान स्याना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रिंकू क...