धनबाद, अप्रैल 6 -- अलकडीहा। गोल्डेन पहाड़ी बेल धौड़ा के समीप एक मार्च 2025 को ओबी डंपिंग की चपेट में आने से संजय निषाद की मौत हो गई थी। तिसरा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। इन्हीं मामलों को लेकर तिसरा पुलिस गोल्डेन पहाड़ी के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें जीवन विक्रांत सिंह, अनुज सिंह उर्फ लाला, दुर्गेश सहाय, आलोक राज व गौतम भुइंया शामिल हैं। उक्त जानकारी तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन ये लोग जानबूझकर भीड़ को उकसाने का काम किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...