मुंगेर, फरवरी 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को रामचंद्रपुर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 15 लीटर देसी शराब भी बरामद किया, वहीं एक बाइक जब्त की है। तस्कर छोटी दौलतपुर निवासी नागेंद्र तांती का पुत्र पवन तांती है। यह जानकारी एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब तस्कर रामचंद्रपुर आने वाला है। एसआई रमेश कुमार की टीम सक्रिय हुई और रामचंद्रपुर के पुल पर तस्कर को रोका। तलाशी लेने के बाद देसी शराब बरामद किया गया। वहीं तस्कर की गिरफ्तारी के साथ बाइक भी जब्त की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...