फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। 5 लाख 65 हजार 225 रुपये की साइबर ठगी में पुलिस की टीम ने एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। इसके कब्जे से तीन मोबाइल और 2100 की नगदी बरामद की गई है। एक बगैर नंबर की बाइक मिली है। इस पर पड़ताल की जा रही है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पांच लाख से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपचारी द्वारा अपने मोबाइल से एक एप पर फर्जी आईडी बना ली गई। इस पर ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने व सोलर पैनल आदि सामान को व्हाटसएप नंबरों से चैट करके फर्जी तरीके से बेचने की बात कहकर लोगों से बुकिंग का एडवांस देने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। जिसकी 24 शिकायतें दर्ज हैं। इसमें जांच के बाद बाल अपचारी को पकड़ गया है। इससे जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.