बुलंदशहर, फरवरी 5 -- गुलावठी। एमएससी पास महिला दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई है। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी में 35 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष ने फॉर्च्यूनर कार और 5 लाख रुपये दहेज में मांगे। इस संबंध में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुलावठी निवासी एक युवती की शादी 10 मई 2022 को गौतमबुद्धनगर के अनुज भारद्वाज से हुई थी। विवाहिता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि प्रताड़ना के कारण महिला का गर्भपात भी हुआ। ससुरालजनों ने उससे कई जगहों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए। आरोप है कि उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और मासिक धर्म के दौरान भी उससे जबरदस...