नई दिल्ली, जनवरी 20 -- WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया है। 2024 की चैंपियन टीम आरसीबी ने लगभग आधे सीजन के बाद ही प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी के खाते में 10 अंक हो गए हैं, जबकि अन्य किसी टीम के खाते में 5 अंक भी नहीं हैं। अब तक खेले सभी 5 मैचों में टीम को जीत मिली है और हैरानी की बात ये है कि इन 5 मैचों में 5 अलग-अलग हीरो भी हमें देखने को मिले हैं। कुलमिलाकर आरसीबी की स्टोरी इस सीजन भी सुपरहिट नजर आ रही है। डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मैच में नडीन डिक्लर्क प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। उन्होंने 44 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस सीजन आरसीबी की पहली हीरो थीं। दूसरे ...