जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की अपनी पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी क्रम में, मंगलवार को जमशेदपुर की बैंक शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान बैज लगाकर अपनी मांग का प्रदर्शन किया।बैंक अधिकारियों ने बताया कि वे अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। वे सप्ताह में केवल 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही काम करने और शनिवार और रविवार को छुट्टी दिए जाने की मांग कर रहे हैं, जैसा कि अन्य कई प्रमुख क्षेत्रों में होता है। बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।उन्होंने बताया की जनवरी के तीसरे सप्ताह में वे हड़ताल पर चले जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्...