पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- धारचूला में एक दवा दुकान संचालक ने अगर पांच दिन के भीतर मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया तो लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई हो सकती है। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने धारचूला पहुंचकर दवा दुकानों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान एक दवा दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले। संबंधित विक्रेता को पांच दिन का समय देकर विभाग को अवगत कराने को कहा है। मीनाक्षी ने कहा कि अगर निर्धारित दिन तक सीसीटीवी लगाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इधर बीते रोज पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय में छापेमारी कर दवा दुकानों की व्यवस्थाएं जांची। यहां एसओजी-एएनटीएफ मनोज पाण्डे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एसआई ललित डंगवाल, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल, सोनू कार्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.