नई दिल्ली, मार्च 3 -- आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने महिलाओं को ढाई हजार रुपए दिए जाने के भाजपा के वादे के लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि 8 मार्च में अब बस 5 दिन बाकी रह गए हैं। क्या 5 दिन बाद दिल्ली की हर महिला को ढाई हजार मिलने शुरू हो जाएंगे? आतिशी ने कहा, सदन टैक्स के पैसे से चलता है। सदन चलाने के लिए हर दिन लाखों रुपये खर्च होते हैं। बीजेपी केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को गाली देना चाहते हैं और कुछ नहीं। आतिशी ने आगे कहा, मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता ने आपको गाली देने के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए चुना है। उन्होंने आरोप लगाया, जैसे ही हमने सदन में 2500 रुपये का मुद्दा उठाया, स्पीकर, बीजेपी विधायक तुरंत भड़क गए, उन्होंने हमारे माइक बंद कर दिए और हमें बाहर निकाल दिया गया। आतिशी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.