गिरडीह, दिसम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में रविवार और सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान भी 5.3 डिग्री पर स्थिर रहा। कोहरे और तेज हवाओं की वजह से लोग खूब कांपते रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी कनकनी से लोग परेशान रहे। इससे पहले दफ्तर जानेवाले लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। देर संध्या से कनकनी फिर रुलाने लगी। ऐसे सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है। कड़क ठंड और शीतलहर के चलते अस्पतालों में मौसमी मरीज बढ़ने लगे हैं, वहीं प्रशासन लोगों को ठंड में बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचने की नसीहत दे रही है। सोमवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कनकनी हवा चलती रही। मौसम जानकारों की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित जिले में कोहरा और शीतलहर के कारण कड़ाके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.