मधुबनी, फरवरी 21 -- जयनगर,एक संवाददाता। डीआरएम दस्ता ने शनिवार को जयनगर पहुंचकर 5 एक्सप्रेस ट्रेनों से 319 बेटिकट व बिना बुक के यात्रियों को पकड़ा। दस्ता के अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप छा गया। बेटिकट यात्री स्थिति भांप कर इधर उधर भागने लगे। पर आरपीएफ एएसआई राजकुमार सिंह, कॉस्टेबल रामकृष्ण राम, रोहित कुमार समेत टीटीई ने कईयों को दौड़कर पकड़ा। डीआरएम दस्ता टीम का नेतृत्व टीटीई अमित शेखर व विकास कुमार ने किया। जयनगर से टीटीई इंचार्ज अर्जुन राऊत डिप्टी टीटीई इंचार्ज चंदन कुमार समेत दर्जन भर से अधिक टीटीई तथा आरपीएफ जवान शामिल थे। जो ट्रेन रूकते ही चारो ओर से बेटिकट यात्रियों को घेर लिया। मुख्य मार्ग पर टिकट चेकिंग किया। तथा बेटिकट यात्रियों तथा बिना बुक के समान लाने वालो में 319 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। जिससे 36 हजार 575 रूपये बतौर जुर...