देवघर, जून 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार देवघर द्वारा 5 जून गुरूवार को गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम जसीडीह देवघर में समारोह पूर्वक गायत्री जयंती मनायी जाएगी। इसके साथ ही परमपूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने कहा कि 5 जून को प्रातः 7:30 से 9 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न किए जाएंगे। साथ ही उसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संकल्प समारोह आयोजित की जाएगी। कहा कि गायत्री जयंती के पूर्व दिवस पर 4 जून को प्रातः 5 बजे से संध्या 5 बजे तक अखंड गायत्री जप के उपरांत दीपयज्ञ तथा आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.