भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लंबे समय के इंतजार के बाद 5 जुलाई को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जन औषधि केंद्र खुल जाएगा। बाजार में मिल रही नामी कंपनी की दवाओं के मुकाबले यहां की दवा 90 फीसदी तक सस्ती होती है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट पर चरणबद्ध तरीके से काम करने का फैसला किया है। भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खुलने वाला औषधि केंद्र जीरोमाइल निवासी पिंकी कुमारी ने अप्रैल 2028 तक किराए पर लिया है। शहर में सार्वजनिक स्थानों में ये तीसरा केंद्र होगा जो मायागंज व सदर अस्पताल के बाद खुल रहा है। जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाइयों की कीमत ब्रांडेड अंग्रेजी दवाइयों से काफी सस्ती होगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सस्ती और विश्वसनीय दवाएं कम कीमत पर मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने भारतीय जन औषधि परियोजना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.