भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेले के लिए दानापुर-भागलपुर और भागलपुर-दानापुर ट्रेन संख्या 03234/03233 का परिचालन पांच अगस्त तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी समय सारणी मालदा रेल मंडल की तरफ से जारी कर दी गई है। 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल दानापुर से 15:30 बजे खुलेगी। 2 अगस्त और 4 अगस्त को 22:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल भागलपुर से 3 अगस्त और 5 अगस्त को रात एक बजे भागलपुर से खुलेगी और उसी दिन सुबह 7:50 बजे दानापुर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.