नई दिल्ली, जनवरी 7 -- जैकब बेथेल की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में वापसी की। हालांकि अब भी मैच पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी है। जैकब बेथेल की पारी की मदद से इंग्लैंड मैच को अंतिम दिन तक खींचने में कामयाब रहा। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बेथेल ने कहा है कि उनकी टीम को दूसरी पारी में अपनी बढ़त को 180 से ज्यादा करने की जरूरत है। ऑलराउंडर बेथेल इंग्लैंड की दूसरी पारी के पहले ओवर में क्रीज पर आए क्योंकि मिशेल स्टार्क ने पांचवीं गेंद पर जैक क्रॉली (01) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था। इसके बाद बेथेल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 232 गेंद का सामना करके 142 रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 302 रन बनाए हैं। इस तरह से इंग्लैंड ने अभी तक 119 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.