नई दिल्ली, मार्च 24 -- कर्नाटक में मुसलमान समुदाय को सरकारी ठेकों में चार फीसदी आरक्षण देने के मुद्दे पर बेंगलुरु से लेकर नई दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। सोमवार को इसकी गूंज संसद में भी सुनाई पड़ी। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार हंगामा के कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी और केंद्र सरकार में शामिल जेडीएस की तरफ से इस मुद्दे पर सफाई आई है कि मुस्लिमों को आरक्षण देने के मुद्दे पर भाजपा और जेडीएस में कोई मतभेद नहीं है और दोनों दल एकसुर में इसका विरोध करते हैं। जेडीएस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस मुद्दे पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आरक्षण धर्म आधारित नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.