सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सुप्पी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उदेश्य से लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायी जा रही है। पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल 4925 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में 130 बूथ बनाकर 63 टीम में 126 स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिनके द्वारा अपने प्रतिनियुक्ति वाले क्षेत्र में घर-घर जाकर दो वर्ष से उपर उम्र के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जा रही है। जबकि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रुप से बीमार लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने से वंचित रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...