मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। जिले में लड़कियों की पढ़ाई का सफर 1880 में शुरू हुआ। तब 49 बेटियों ने पहली बार स्कूल में दाखिला लिया था। 146 साल में यह सफर अब पांच लाख पर पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर गजेटियर में बालिका शिक्षा के उस समय के आंकड़े यह बता रहे हैं। उस वक्त मुजफ्फरपुर जिले में लड़कियों का एक भी विद्यालय नहीं था। लड़कों के स्कूल में पहली बार 49 लड़कियों ने दाखिला लिया था। वर्ष 1885 से 1895 के बीच जिले में 12 बालिका स्कूल खुले। वर्तमान में प्राइमरी से हाईस्कूल तक में पांच लाख से अधिक छात्राएं जिले में नामांकित हैं। 141 साल बाद जिले में गर्ल्स स्कूल की संख्या एक हजार से अधिक है। इसके अलावा भी लड़कियां को-एड स्कूलों में शिक्षा ले रही हैं। 1885 में जिले के स्कूलों में 183 छात्राएं नामांकन लेकर पढ़ाई कर रही थीं। 12 स्कूल खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.