कटिहार, जनवरी 16 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर लगाकर 49 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को अत्यधिक ठंड के कारण शिविर का आयोजन नहीं हो सका था। मौसम अनुकूल होने पर 15 तारीख को शिविर आयोजित कर 49 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।शिविर में एएनएम मनीषा कुमारी, माला रानी एवं सुमन कुमारी ने गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की। जांच के बाद महिलाओं को खान-पान, साफ-सफाई एवं गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण आहार उपलब्ध कराया गया तथा जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाएं भी दी गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.