चंदौली, फरवरी 18 -- चन्दौली। पुलिस अधीक्षक ने सदर, सैयदराजा, मुगलसराय, अलीनगर आदि थानों के पुलिसकर्मियों के क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसमें कुल 49 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल गया है। इन कर्मचारियों का एक स्थान पर लगभग तीन साल पूरा होना ट्रांसफर का कारण बताया जा रहा है। चंदौली थाने के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार गुप्ता को इलिया भेजा गया है। जबकि श्याम कुमार यादव को लाईन हाजिर कर दिया गया है। गौरव शुक्ला को बलुआ थाने भेजा गया है। सैयदराजा के दो मुख्य आरक्षी जयप्रकाश को शहाबगंज और शिवशंकर बिंद को धीना भेजा गया। आरक्षी राहुल को मुगलसराय, रामबाबू को बलुआ, कारखास रहे देवेंद्र मौर्या को सकलडीहा और गुंजन को इलिया भेजा गया। महिला सुरक्षा केंद्र सैयदराजा की दोनों महिला आरक्षियों पूजा को अलीनगर और निरंजन को महिला थाना भेज दिया गया है। कंदव...