नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Samvardhana Motherson Q1 Results: ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने आज अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की। संवर्धन मदरसन ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में Rs.511.84 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के Rs.994.17 करोड़ से 48.5% की भारी गिरावट दर्शाता है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में ऑटो कंपोनेंट निर्माता का परिचालन से समेकित राजस्व साल-दर-साल (YoY) Rs.28,867.96 करोड़ से 4.7% बढ़कर Rs.30,212 करोड़ हो गया।क्या है डिटेल परिचालन स्तर पर, जून तिमाही के दौरान ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (EBITDA) साल-दर-साल Rs.2,775 करोड़ से 11.4% घटकर Rs.2,458 करोड़ हो गई। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 150 आधार अंकों (bps) की गिरावट के साथ 9.6% से घ...