औरैया, दिसम्बर 13 -- श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल में शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 480 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 357 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 123 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर तय समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरी हुई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय स्वयं पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। कोतवाली पुलिस बल की तैनाती से परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.