बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता परिवहन निगम ने 98 महिलाओं का महिला संविदा परिचालक के पद का प्रणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 48 महिलाओं का चयनित हुआ है। एक सप्ताह में विभाग इनको ट्रेनिंग कराकर संबंधित डिपो में पोस्टिंग कराएगा। जिससे परिचालकों चालकों की कमी को दूर होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश स्तर पर 19 रीजन में महिला संविदा परिचालक पद पर रीजन स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। बरेली में आयोजित मेले में 98 महिलाओं ने आवेदन किए गए थे, जिसमें ट्रिपलसी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड या किसी महिला समूह की सदस्यता का प्रमाण पत्र अनिवार्य था। 98 में 48 महिलाओ के आवेदन मानकों में सही पाए गए। जिसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा चयनित 48 महिलाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। आरएम दीपक चौ...