बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। शुक्रवार के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से 48 केंद्र प्रभारियों ने प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त की। 50 केंद्र प्रभारियों को कॉपियां एवं प्रश्नपत्र प्राप्त करना शेष है। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न करने के लिए अधिकारियों ने तैयारी के लिए अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण प्रधानाचार्य गुलनवाज द्वारा किया गया। परीक्षा केंद्रों से पहुंचे प्रभारी ने यहां से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त की और वह सुरक्षित लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के लि...