भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले 48 घंटों से महज शो-पीस बनकर रह गई है। तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बंद होने से यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां रेलवे जोन के महाप्रबंधक (जीएम) के संभावित दौरे को लेकर स्टेशन पर साफ-सफाई और चमक-दमक का काम जारी है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की इस बुनियादी मुसीबत की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। लिफ्ट बंद होने का सबसे बुरा असर सीनियर सिटीजन और बीमार यात्रियों पर पड़ा है। प्लेटफॉर्म संख्या 6 की लिफ्ट खराब होने के कारण कुलियों को व्हीलचेयर के सहारे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई यात्रियों ने स्टेशन प्रब...