बुलंदशहर, जनवरी 12 -- कोतवाली देहात के गांव काहिरा से एक युवक को कार में आए लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उठाकर ले गए। परिजन कोतवाली देहात पहुंचे तो वहां युवक को उठाने से इंकार करते हुए खुर्जा कोतवाली भेज दिया गया। अब खुर्जा पुलिस ने भी पीड़ित परिजनों को धमकाकर भगा दिया है। पीड़ित पक्ष को युवक के साथ अनहोनी की आशंका है। एसएसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सोमवार को गांव काहिरा निवासी पीड़िता कमलेश देवी पत्नी विजय सिंह ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी की दोपहर कार में कुछ लोग उसके घर पहुंचे, जिन्होंने पहले खुद को फाइनेंसकर्मी बताया और उनके पुत्र कुणाल को जबरन कार में डाल लिया। उस दौरान आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दरियापुर पुलिस चौकी पहुंचने के लिए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.