प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। प्रयागराज में गंग-यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। 48 घंटे में गंगा का जलस्तर सवा मीटर तक घटा है। यमुना का भी पानी 48 घंटे में एक मीटर 10 सेमी कम हुआ है। पिछले 24 घंटे (बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर फाफामऊ और छतनाग में क्रमश: 56 सेमी, 67 सेमी कम हुआ। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 67 सेमी घटा। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.17 मीटर, छतनाग 80.13 मीटर तथा नैनी में यमुना 80.79 मीटर पर थीं। फाफामऊ, छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर दो समी हर घंटे कम हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...