हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। मंगलवार की सुबह से ही जिले में हल्की गलन और धुंध छाई रही। 48 घंटे के अंदर ढाई डिग्री तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। इससे करीब दो घंटे तक लोगों को राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता 200 से 300 मीटर तक सीमित रही। सुबह आद्र्रता 88 प्रतिशत जबकि शाम को 78 प्रतिशत दर्ज की गई। कोहरे और धुंध का असर सुबह के समय साफ दिखाई दिया। घरों से निकलने वाले किसान और मजदूरों की आवाजाही कम रही। खुले में काम करने वाले मजदूर भी ठंड के कारण देर से काम पर निकल सके। फसलों में कहीं फायदा, कहीं नुकसान हरदोई। मौसम किसानों के लिए मिला-जुला रहा। रबी फसलों में नमी बने रहने से कुछ हद तक लाभ बताया जा रहा है। वहीं गन्ना किसान कमलेश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.