मिर्जापुर, मई 5 -- मिर्जापुर, संवादाता l उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति इंजिनियर अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई l बैठक में समिति के सदस्य अंगद कुमार, पदमसेन चौधरी रहे l सभापती ने विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन समेत सोनभद्र और भदोही डीएम से आपदा के बारे में जानकारी प्राप्त की l इस दौरान उन्होंने दैवीय आपदा के प्रभाव को कम करने, बाढ़, ओला वृष्टि प्रभावितों की सूचना तत्काल शासन को उपलब्ध कराने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की l बैठक अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल समेत अन्य अधिकारी रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.